अनुसूचित जनजाति की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : कन्हैया मीणा

अनुसूचित जनजाति की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : कन्हैया मीणा

अनुसूचित जनजाति चौपाल का हुआ आयोजन

पावटा ( राजेंद्र शर्मा) विराटनगर विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा के दौरान व्यावसायिक प्रकोष्ठ ज़िला संयोजक कन्हैया लाल मीणा व एसटी मोर्चा जयपुर कोषाध्यक्ष साधुराम मीणा के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति चौपाल का आयोजन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस राज में अनुसूचित जनजाति के विकास व उत्थान में हो रही अनदेखी व लापरवाही, अत्याचार, उत्पीड़न पर चर्चा की गई। जन आक्रोश यात्रा अनुसूचित जाति जिला संयोजक बद्री प्रसाद चौहान, विधानसभा प्रभारी गिर्राज शर्मा व सह संयोजक कन्हैया लाल मीणा रहे।

इस दौरान पूर्व विधायक डा. फूलचन्द भिंडा, पावटा प्रधान प्रतिनिधि जगन चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता देव नारायण लटाला, भागीरथ मल यादव, लघु उद्योग प्रकोष्ठ ज़िला संयोजक रोहिताश ताखर , किसान मोर्चा ज़िला अध्यक्ष कैलाश ताखर, एससी मोर्चा ज़िला महामंत्री बद्री प्रसाद चौहान, विधानसभा मीडिया प्रभारी ललित गोयल, पावटा जीएसएस उपाध्यक्ष धीरसिंह शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सवाई सिंह शेखावत, संतोष मोदी, महेश हलसर सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व आम जन मौजूद रहे। 

कांग्रेस सरकार के कुशासन व गलत नीतियों पर चर्चा कर, राजस्थान में भी डबल इंजन की सरकार लाकर विकास करने का प्रण लिया।