ग्रामीणों ने नपा से बंदर पकड़ने की लगाई गुहार....

बंदरो के हमले में सीढ़ियों से गिरी महिला के हाथ में फैक्चर निम्स अस्पताल में महिला का हुआ ऑपरेशन

ग्रामीणों ने नपा से बंदर पकड़ने की लगाई गुहार....
ग्रामीणों ने नपा से बंदर पकड़ने की लगाई गुहार....

मनोहरपुर। (कृष्ण कुमार वर्मा)। नगरपालिका मनोहरपुर इलाके में पिछले कुछ समय से बंदरों का आतंक फिर से शुरू हो गया है। कस्बे में बंदरों की कई टोलियां नजर आने लगी है। कस्बे वासियों ने नगरपालिका प्रशासन से फिर से बंदर पकड़ने की मांग की है।बंदरों की टोली ने कस्बे के तोपचिवाड़ा में छत पर खड़ी एक महिला पर हमला कर उसे गिरा दिया। जिससे वह चोटिल हो गई। महिला का निम्स अस्पताल में उपचार जारी है। पीड़िता के पुत्र मोहम्मद अकरम ने बताया कि  उनकी माँ शकीला बानो पत्नी मोहम्मद असलम अपने मकान की छत पर टहल रही थी। इस दौरान 20 से 25 बंदरों का समूह अचानक छत पर आ गया।शकीला बानो उनसे बचकर सीढ़ियों की और उतरने लगी तो बंदरो ने हमला कर दिया। जिससे वह सीढीयों से लुढ़कते हुई नीचे गिर गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घर में पहुँचे ओर बंदरों को भगाया। घटना में शकीला चोटिल हो गई।उसे निम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां जांच में दाएं हाथ की कोहनी की दो हड्डियां टूटी पाई गई व अन्य जगह भी चोट आई। 

छत पर जाना हुआ दुभर

नगर पालिका प्रशासन ने पहले टेंडर करके मथुरा की टोली से बंदर पकड़वाएं थे। लेकिन पूरे बंदर पकड़े जाने से पहले ही ठेकेदार चला गया । जिससे अब कस्बे में फिर से विभिन्न इलाकों में बंदरों का समूह नजर आने लगा है। बुजुर्गों, महिलाओं व छोटे बच्चों का मकान की छत पर आ जाना दूभर हो गया है। दिनभर बंदर मकानों की छत पर धमा चौकड़ी मचाते है। जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है।