कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही भाजपा राजस्थान में लहरायेगी परचम

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने मनोहरपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों की ली बैठक

कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही भाजपा राजस्थान में लहरायेगी परचम
कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही भाजपा राजस्थान में लहरायेगी परचम

मनोहरपुर। (कृष्ण कुमार वर्मा)। शहर में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने पालिका क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों की बैठक ली। जिसमे बूथ अध्यक्षो से वार्ता की गई। बूथ अध्यक्षों से वार्ता करते हुए सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर बनी 21 सदस्यों की टीम मिलकर अब सोशल इंजीनियरिंग के तहत हर मतदाता के घर घर जाएगी। और आगामी 6 महीनों में केंद्र सरकार की योजनाएं उनको बताएगी, साथ ही साढ़े 4 साल में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार के मुद्दों के बारे में अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का सबसे मजबूत कार्यकर्ता है। बैठक में मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश नाई, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संतोष माधानी, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल, मनोहरपुर मण्डल के सह संयोजक जमील चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री प्रह्लाद गुर्जर, मंडल की मन की बात प्रभारी नंदलाल गुर्जर, बूथ अध्यक्ष कैलाश कांसोटिया, अमर सिंह कुमावत, रामजीलाल बेनीवाल, लाल बहादुर, सद्दाम खान, शोएब खान, विक्रम कांसोटिया, मुकेश गुर्जर, प्रवीण असवाल, बंशीधर खटूमरिया, कमलेश गुप्ता, सीताराम भूमला, रामअवतार, मुकेश कुमार मौजूद रहे।