भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

फुलेरा (दामोदर कुमावत) : ईटावा रोड स्थित प्रधान कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा मेघवाल की उपस्थिति में मनाई गई। इस अवसर पर पं. नेहरू के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया साथ ही आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में उन्हे याद किया गया। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमरचन्द सैनी, ब्लॉक  महामंत्री अलीमुद्दीन जोया, शैलेन्द्र शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष योगेश सैनी, पार्षद प्रमोद मीणा पार्षद अब्दुल लतीफ कुरेशी, कांग्रेस कार्यकर्त्ता दयानंद चौधरी, मनोज कुलहरी, भंवरलाल निठारवाल, रईस मंसूरी, अभिषेक कुमावत, सुनिल सैनी, जीवनलाल, सागर कंकरालिया, मूलचन्द, छोटू कंकरालिया, मुकेश सैन, मुकेश वर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे।