मनोहरपुर भाजपा मंडल की कार्यसमिति आज

मनोहरपुर भाजपा मंडल की कार्यसमिति आज
मनोहरपुर भाजपा मंडल की कार्यसमिति आज

मनोहरपुर। (कृष्ण कुमार वर्मा) : भाजपा मंडल की कार्यसमिति शनिवार सुबह 11:00 से शहर स्थित रामा मैरिज गार्डन में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगी। जिसमें मंडल कार्यकारिणी के 61 सदस्य व पदाधिकारी, एससी व एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला व किसान मोर्चा मनोहरपुर मंडल के कार्यकर्ता एवं भाजपा के मनोहरपुर मंडल में निवास करने वाले सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, जिला पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व जिला पार्षद शामिल होंगे। यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश नाई ने दी।