बढ़ता कारवां... राजेश रोलानिया जयपुर जाट महापंचायत यूथ विंग के अध्यक्ष नियुक्त

बढ़ता कारवां... राजेश रोलानिया जयपुर जाट महापंचायत यूथ विंग के अध्यक्ष नियुक्त
राजेश रोलानिया जयपुर जाट महापंचायत यूथ विंग के अध्यक्ष नियुक्त

जयपुर। जाट महापंचायत राजेश रोलानिया को जयपुर जाट महापंचायत यूथ विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जयपुर जाट महापंचायत के अध्यक्ष हीरानन्द कटारिया ने कंवर का बास निवासी युवा एवम कर्मठ कार्यकर्ता राजेश रोलानिया को जयपुर जाट महापंचायत यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया है।

कटारिया ने बताया कि जयपुर जाट समाज के युवा वर्ग को जोड़कर राजेश रोलानिया समाज के लिए अच्छा कार्य करेंगे राजेश पूर्व किसान नेता मोतीबाबा रोलानिया के पौत्र है।इनकी धर्म पत्नी भी दुर्जनियावास ग्राम पंचायत की सरपंच रह चुकी है। जाट महापंचायत ने राजेश रोलानिया को यह जिमेदारी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।